Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में...

Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव

0
Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम (40) पुत्र राम अजोर गौतम के रूप में हुई है। वह बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे की है। राकेश कुमार गौतम रेलवे ट्रैक के पास उचौरा गांव की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News केराकत में दूसरे अभ्यर्थी की जगह PET परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार, फर्जी पहचा…
Next articleJaunpur News दीपावली से पहले कर्मचारियों के खातों में पहुंचेगा वेतन, त्योहारों को लेकर जौनपुर प्रशासन ने कसी कमर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here