Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की...

जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खा

0
1000916040-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई और दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए।

शाहगंज बस स्टेशन के पास अनिल मिष्ठान भंडार से खोया और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। इसी दुकान पर अस्वच्छ स्थिति में रखी 30 किलोग्राम छेना मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये बताई गई, को नष्ट कराया गया। वहीं विन्ध्य मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया गया।

पूर्वी कौड़िया मेन रोड शाहगंज स्थित गोकुल डेयरी और मनु डेयरी से पनीर के नमूने लिए गए। इसके अलावा लाइन बाजार चौराहा स्थित दुकान से बर्फी, पुरानी बाजार मखदूमशाह स्थित दुकान से बर्फी, सिंगरामऊ में एक दुकान से अनरसा तथा भलुवाही स्थित सुख-शांति मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना संग्रहीत किया गया।अभियान के दौरान कुल 11 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि अस्वच्छ स्थिति में रखी 30 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा संबंधित विनियमावली 2011 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मछलीशहर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; 12 हथियार और दो चोरी की बाइक बरामद
Next articleजौनपुर: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 नमूने लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here