Home आवाज़ न्यूज़ बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने छह साल की...

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर किया हमला, हुई मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के लटूरी गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे एक दर्दनाक घटना घटी। कुत्तों के एक झुंड ने छह वर्षीय बच्ची इनाया पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोचा और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए खेतों की ओर ले गए।

गांव निवासी इसहाक खां की बेटी इनाया अपने साथी बच्चों के साथ गांव के पास खेल रही थी। अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल इनाया को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसहाक खां दिव्यांग हैं और गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। इनाया उनकी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद उसकी मां आसिया गहरा सदमा झेल रही थीं।

देर शाम परिवार शव लेकर गांव लौटा। थाना प्रभारी विनोद कुमार और हल्का दरोगा ने परिवार से बात की और पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया। पिता ने कहा कि बेटी के शरीर पर पहले ही अनगिनत जख्म हैं, अब और जख्म नहीं कराना चाहते। पुलिस के समझाने पर पंचनामा भरवाया गया और रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीओ टू नितिन कुमार के अनुसार परिवार पोस्टमार्टम या आगे की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं था, इसलिए पंचनामा के बाद शव सौंप दिया गया।

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में कुत्तों के हमले से तीन मासूमों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। शहर में कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा 14 अगस्त को निगम की बोर्ड बैठक में उठाया गया था। 15 दिनों में नई एजेंसी का चयन कर कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन दो दिन बाद ही एक और मासूम कुत्तों के हमले का शिकार हो गई।

The post बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर किया हमला, हुई मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइटावा: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Next articleबिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना में 7 महिलाओं की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।