Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अरसिया बाजार पुलिस चौकी पर शान से लहराया तिरंगा

Jaunpur News अरसिया बाजार पुलिस चौकी पर शान से लहराया तिरंगा

0
1001626301
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
1001626301

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अरसिया बाजार परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौकी प्रभारी मंजय यादव ने विधिवत ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।समारोह के दौरान चौकी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसआई चंद्रमा पांडेय, चौकी के अन्य पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान मनोज यादव, समाजसेवी बिरेंद्र दुबे सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: चंद्रजीत यादव, आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ: जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, सड़क जाम
Next articleइटावा: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here