✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
*₹25 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर भी मार्जिन मनी अनुदान, इच्छुक उद्यमी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन।*
*जौनपुर*! 7 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद-एक व्यंजन (ODOP Dish)’ योजना के तहत जौनपुर के पारंपरिक व्यंजनों इमरती, एटमबम मिठाई और जौनपुर मूली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए इन पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक और बेहतर विपणन से जोड़ना है।
योजना के तहत व्यंजन उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक पैकेजिंग, फूड टेस्टिंग, शेल्फ लाइफ बढ़ाने, डीप फ्रीजर, कोल्ड चेन, क्लाउड किचन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना के लिए ऋण एवं मार्जिन मनी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना लागत के आधार पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक की मार्जिन मनी का लाभ दिया जाएगा।
सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थियों को केवल 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान देना होगा।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














