Home आवाज़ न्यूज़ हर ग्राम पंचायत में दिखेगी विकास की तस्वीर, मुख्य प्रवेश द्वार पर...

हर ग्राम पंचायत में दिखेगी विकास की तस्वीर, मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेगा सूचना बोर्ड*

0
IMG-20260807-WA0001-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
*जौनपुर!* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि ग्रामीणों और आगंतुकों को गांव की आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। बोर्ड पर गांव की जनसंख्या, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भू-जल की स्थिति, प्रमुख उपलब्धियां और विलेज सिटीजन चार्टर अंकित किया जाएगा।
कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम शेड, अमृत सरोवर, तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बैठक में मनरेगा के तहत सक्रिय जॉब कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी, ग्राम पंचायतों में नियमित मास्टर रोल जारी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने अमृत सरोवरों को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए वहां ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, ट्री गार्ड, लाइटिंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने को कहा। साथ ही सभी नए सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए फ्लैग पोल स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकास कार्यों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य करने, प्रत्येक कार्य की डिजिटल डायरी तैयार करने, खंड विकास अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीसी मनरेगा, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleअंबेडकरनगर में ओपी राजभर का सपा पर हमला, PDA का नया मतलब बताया
Next articleजौनपुर: एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना में सुनहरा मौका, जौनपुर के इमरती, एटमबम मिठाई और मूली कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here