Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: जिला कारागार में बंदी को सर्प ने काटा, हालत नाजुक

जौनपुर: जिला कारागार में बंदी को सर्प ने काटा, हालत नाजुक

IMG-20260721-WA0039-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली आवाज न्यूज
जौनपुर। जिला कारागार में निरूद्ध बंदी को सांप के कांटने का मामला प्रकाश में आया है। बंदी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ताज मोहम्मद उम्र 25 वर्ष पुत्र सुहेल निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज को स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में शनिवार को चालान किया था। सूत्र बताते हैं कि रविवार की देर रात बैरग में सांप ने उसे डस लिया। बंदी की हालत बिगड़ने पर बंदी रक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया है। इस संबंध जेल अधीक्षक से दूरभाष से जानकारी की गई तो उन्होंने अपने आप को आफिस में न रहकर बाहर होने की बात बता दिया और कहा कि सारा रिकॉर्ड आफिस में मौजूद है वहां पहुंच कर बता देंगे लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण*
Next articleएंटी-एंजायटी ज्वेलरी: फैशन के साथ-साथ तनाव कम करने का नया तरीका, जानिए कैसे काम करते हैं ये गहने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here