Home आवाज़ न्यूज़ सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, कहा-...

सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, कहा- पति को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए

0
🔊 खबर सुनें

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर पति को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की है।

गीतांजलि ने दावा किया है कि उन्हें सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आज ही इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को 21वें दिन भूख हड़ताल से जबरन हटाकर “अवैध तरीके से हिरासत” में लिया गया। याचिका में आरोप लगाया गया कि उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और अपने वकील व पिछले 20 दिनों से जांच कर रहे डॉक्टरों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गीतांजलि ने संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का हवाला देते हुए वांगचुक की हिरासत को असंवैधानिक बताया है और तुरंत रिहाई/डिस्चार्ज की मांग की है।

The post सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, कहा- पति को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपलामू में क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोगों पर शुरू हुआ सर्विलांस, पुलिस ने बनाया है स्पेशल टीम
Next articlePV सिंधु ने जापान ओपन का खिताब जीता, विश्व चैंपियन यामागुची को हराया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।