लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। यूपी के तराई क्षेत्र के जनपद लखीमपुर खीरी में सुबह 6:30 बजे से कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद जिले में बादलों का आवाजाही जारी रहा जिसके क्रम में सुबह 6:30 बजे से वर्षा शुरू हो गई, जिले के कुछ इलाके गोला गोकर्णनाथ, कस्ता, मितौली, ईसानगर तथा धौरहरा में भारी बारिश हुई जबकि लखीमपुर शहर एवं उसके आसपास रिमझिम बरसात जारी है। इस बरसात से उमस भरी गर्मी से राहत मिली तथा तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुच गया है। जिले में अच्छी बरसात से किसानों में हर्ष व्याप्त है तथा यह वर्षा धान एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभकारी है।
यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने 15 राज्यों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया






