🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़ (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। अत्यधिक वर्षा एवं जल भराव के कारण जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यालयों में दिनांक 28 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस आदेश को विद्यालय प्रधानाचार्यो एवं प्रधानाध्यापकों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।






