आवाज़ न्यूज़
खेतासराय (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा ग्राम सभा में जंगली जानवर के हमले से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमे महिला पुरुष व बच्चे शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए है। ग्रामीणों मे डर का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाँव मे देर रात्रि कलवारी पोखरे के पास मछली बेच रहे सिरजू सोनकर पुत्र राजाराम सोनकर उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम रुधौली के ऊपर उक्त जानवर ने हमला कर दिया अगल बगल के लोगों के दौड़ने पर भाग निकला कुछ लोग उक्त जानवर को भेड़िया तो कुछ लोग सियार बता रहे है। वहीं सविता पुत्री रुदल बिन्द 18 वर्ष , माही पुत्री निशा 3 वर्ष नातिन रुदल बिन्द, सितावी देवी पत्नी अभय राज यादव 65 वर्ष, इसरावती पत्नी जयप्रकाश बिन्द 45 वर्ष कमली देवी पत्नी वीरेंद्र यादव 55 वर्ष,घायल हो गए। दूसरे दिन दोपहर मे राजदेव यादव पुत्र अभिलाष यादव उम्र 75 वर्ष बादशाही तालाब के किनारे खेत देखने आए थे तभी जंगली जानवर सियार के हमले से बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक स्वस्थ केंद्र सोंधी ले जाया गया।जिसे लेकर ग्रामीण काफ़ी भयभीत है लोग लाठी डंडा लेकर बच्चों को स्कूल पहुंचने जा रहे है। लोगों का कहना है कि अगर इसका शासन प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो काफ़ी नुकसान के साथ ही कुछ लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।इस संबंध मे पूछे जाने पर डी एफ ओ प्रवीण खरे ने बताया कि जानकारी मिली है टीम भेजी जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












