बरेली आवाज न्यूज़। बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के एक महिला के साथ लिविंग रिलेशन में रहने वाले एक दरोगा को बरेली के एसपी ने निलंबित कर दिया है। महिला ने बताया कि 2022 में मेरा मेरे पति से झगड़ा चल रहा था । इस दौरान मैं अलग रहने लगी झगड़ा ज्यादा बढ़ने पर एक दिन मैं अपनी सास – ससुर एवं पति के खिलाफ शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची तो वहां पर महेश बाबू उपनिरीक्षक ने मेरी समस्याएं सुनी और मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं तुम्हारा समस्या हल कर दूंगा । बाद में धीरे-धीरे वह मुझसे मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगे और मुझे विश्वास दिलाया कि मेरे पुलिस विभाग में बड़े-बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं मैं तुमको ऊंची पकड़ से नौकरी दिलवा दूंगा और यदि तुम चाहो तो मैं अपनी पत्नी को तलाक देकर तुम्हारे साथ शादी करके परिवार बसा सकता हूं। महिला ने बताया कि मैं उनकी बातों के झांसे में आकर शादी करने तथा नौकरी की लालच से उनके साथ लिविंग रिलेशन में रहने लगी और पिछले साल 2025 की करवा चौथ से वह मेरे घर आकर मेरे साथ रहने लगे इसी दौरान मैं प्रेग्नेंट हो गई और उन्होंने बाजार से दवा लाकर मुझे जबरदस्ती खिला दिया, दवा खाते हैं मेरी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मैं अस्पताल में जाकर भर्ती होकर डॉक्टर के निर्देश पर गर्भपात करा ली , इस प्रकार जब मैं उनसे शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह मुझे डराने धमकाने लगे। इस प्रकार महिला ने 4 जुलाई को दरोगा की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची तो एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है और आगे जाच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लिव इन रिलेशन में रहने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलंबित
🔊 खबर सुनें







