Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़:जौनपुर हाईवे किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिलने से फैली...

ब्रेकिंग न्यूज़:जौनपुर हाईवे किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
1000848714-1
🔊 खबर सुनें

✍️पत्रकार नागेंद्र माली
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका की पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े एक काले प्लास्टिक बैग पर पड़ी। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिला। शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक काला लोअर तथा प्रिंटेड समीज भी बरामद की है। फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र कर आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस फिलहाल मृतका की शिनाख्त कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शव को यहां कब और किन परिस्थितियों में लाकर फेंका गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकानपुर में पिछले 15 साल का वर्षा रिकॉर्ड टूटा जमकर बरसे बादल
Next articleमुंबई बारिश: आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here