नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात के दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी जमुना राजभर के यहां बारात आई थी। जयमाला कार्यक्रम के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान भदेठी निवासी 24 वर्षीय सौरभ राजभर, पुत्र राजेश राजभर, के सिर पर ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही सौरभ ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया। सिंदूरदान की रस्म भी कुछ समय के लिए रोक दी गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गईं।
घटना के बाद मृतक के परिजन शव लेकर गौराबादशाहपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई गौरव राजभर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गंगासागर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














