Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, मचा हड़कम्प

Jaunpur News जौनपुर जिले सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, मचा हड़कम्प

0
🔊 खबर सुनें

 


 

आवाज न्यूज़ 

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा के पास सड़क किनारे मंगलवार दोपहर 12 बजे एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना अंतर्गत उडली गांव निवासी उमाशंकर गौतम 60 वर्ष रोज की भांति घर से जौनपुर मजदूरी करने के लिए साइकिल से जाते थे। मंगलवार दोपहर जंगीपुर खुर्द चौराहा से कोठवार जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे गिरे पड़े थे। कुछ दूरी पर साइकिल सड़क किनारे पड़ी थी। उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा तो अवाक रह गये। इसकी सूचना जाकर जंगीपुर खुर्द चौराहे पर दुकानदारों को दी। सूचना लगते ही वहां लोग इकठ्ठा हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान उडली गांव निवासी उमाशंकर गौतम 60 वर्ष पुत्र स्व0 लाल बिहारी गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण वृद्धि की मौत हो गई है। सूचना लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , भीटे की जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त
Next articleJaunpur News जौनपुर के युवक की अफ्रीका में हुई मौत, 7 दिन बाद शव पहुंचा अपने वतन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।