Home आवाज़ न्यूज़ Khuthan News भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस...

Khuthan News भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर।

खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन अतिक्रमण करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, राजेश और जगदीश आदि का आरोप है कि उनकी भूमिधरी भूमि, आराजी संख्या 729, पर गांव के ही तिलकधारी, संतराम और मुकेश पुत्र स्वर्गीय रामचरित्र जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि आरोपित गांव में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन करते हैं। आरोप है कि पूर्व में उनकी जमीन पर खड़े शीशम के हरे पेड़ों को भी काट लिया गया था। अब दोबारा जमीन पर अतिक्रमण कर विवाद की स्थिति पैदा की जा रही है।

विरोध करने पर आरोपितों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने खुटहन थाने में लिखित शिकायत देकर भूमिधरी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी’ की घोषणा की
Next articleJaunpur news टीबी मरीजों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पोषाहार वितरण शिविर आयोजित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।