Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भीषण गर्मी में छोटे दुकानदारों को मिला सहारा, टीम शैलेन्द्र...

Jaunpur News भीषण गर्मी में छोटे दुकानदारों को मिला सहारा, टीम शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ ने बांटे छाते

0
file_000000008bd8722f9695415d5adbbf75
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

खुटहन, जौनपुर।

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच खुटहन बाजार में सड़क किनारे रोज़ी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने राहत पहुंचाने का कार्य किया।

टीम शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ के साथियों ने बाजार क्षेत्र में कई छोटे दुकानदारों को छाते वितरित किए, ताकि उन्हें तेज धूप, गर्मी और आगामी बरसात से कुछ राहत मिल सके। इस दौरान फल विक्रेता, चाय-नाश्ता दुकानदार सहित अन्य फुटपाथ व्यवसायियों को छाते देकर उनकी मदद की गई।

कार्यक्रम में मौजूद शिवेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों द्वारा लगातार गरीब, कमजोर और छोटे व्यापारियों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

छाता पाकर दुकानदारों ने खुशी जताई और टीम के इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी इसे गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल बताया।

रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, खुटहन

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसरकार ने आश्वासन दिया पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऊर्जा बचाने के प्रयासों का आह्वान किया
Next articleJaunpur News प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, शव के छह टुकड़े कर कुएं में फेंका; दो दोषियों को उम्रकैद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।