Home जौनपुर Jaunpur News सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में ‘शौर्य संवाद’ विषय पर संगोष्ठी...

Jaunpur News सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में ‘शौर्य संवाद’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

0
file_00000000cdc8720893f696c40de0642b
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

बदलापुर, जौनपुर। तहसील मुख्यालय स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर में रविवार को एनसीसी इकाई के तत्वावधान में “शौर्य संवाद” विषय पर संगोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार 96 यूपी बटालियन जौनपुर द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने भारतीय सैन्य कर्मियों के शौर्य और मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की है।

एनसीसी अधिकारी डॉ. कर्मचन्द यादव ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिन्दूर पर विस्तार से चर्चा करते हुए कैडेट्स को विपरीत परिस्थितियों में साहस और संयम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और अनुशासन की भावना ही एनसीसी की सबसे बड़ी पहचान है।

इस अवसर पर डॉ. विनय दुर्गेश, प्रसून सिंह, डॉ. मुमताज अहमद अंसारी, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैडेट्स सत्यम गौतम, श्रेया सिंह, अंकिता दुबे, प्रिया यादव और पूर्वी सिंह समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

– आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरायबरेली में PNB के 3 अधिकारियों पर FIR, फर्जी दस्तावेजों से लोन खाता खोलने का आरोप
Next articleUP: मर्चेंट नेवी अधिकारी मनीष अमेरिका से लापता, शिप वापस लौटा पर बेटा नहीं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।