Home जौनपुर इलेक्ट्रिक तार और बोगी पर पेड़ गिरने से ट्रेनें हुई प्रभावित बड़ी

इलेक्ट्रिक तार और बोगी पर पेड़ गिरने से ट्रेनें हुई प्रभावित बड़ी

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन आंधी तूफान के साथ हो रही बारिश में अचानक प्लेटफार्म पर लगे कई पेड़ इलेक्ट्रिक तार और पैसेंजर बोगी पर गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हो गई जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
बताया जाता है कि बुधवार लगभग 4:30 बजे अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बारिश के दौरान जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी जौनपुर प्रयागराज स्पेशल ट्रेन नंबर 54376 के उपर इलेक्ट्रिक तार और बोगी पर अचानक से पेड़ गिर गया जिसके चलते रेलवे कर्मचारियों में अपराध फरा तफरी मच गई। इसी तरह जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन नंबर एक 4201 प्लेटफार्म नंबर तीन पर और काशी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 150 17 लोकमान्य तिलक मुंबई से गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन बोगी और रेल पटरी पर पेड़ गिरने के चलते मार्ग और हो गया। इसके अलावा गाजीपुर सिटी से दिल्ली को जाने वाली सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन को डोभी रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। हाला कि इस दौरान तीन नंबर चार नंबर और पांच नंबर  लाइन पूरी तरह बाधित रही। इस दौरान ट्रेन यात्रियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगभग 7:00 बजे करीब मार्ग को चालू किया गया तब जाकर एक-एक करके ट्रेनों को चलाया जाना शुरू किया गया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार,उपनिरीक्षक कैलाश कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के अलावा जीआरपी आरपीएफ के काफी जवान मुस्तैदी से डटे रहे। संबंधित रेलवे कर्मचारी भी पेड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत किया।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरसोई गैस सिलेंडर फटने से महिला अधिवक्ता गंभीर रूप से झुलसी
Next articleएग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने के बावजूद TMC को बंगाल में जीत का भरोसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।