Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर के व्यक्ति का मलिहाबाद में मिला शव,परिजनों ने हत्या की आशंका...

जौनपुर के व्यक्ति का मलिहाबाद में मिला शव,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर ।मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के चाचा सत्यनारायण यादव, 62 वर्ष, का शव लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में 15 मई को संदिग्ध हालत में सुनसान जगह पर मिला। मलिहाबाद पुलिस ने लावारिस मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना आठ दिन बाद पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। 
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 
परिजनों के अनुसार सत्यनारायण यादव पिछले 25 वर्षों से फल का कारोबार कर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रहे थे। 10 मई को उन्होंने पत्नी जड़ावती देवी से फोन पर बात भी की थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
सूचना मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार यादव, मृतक के पुत्र अनुभव कुमार यादव व अन्य परिजन मामले की जानकारी लेने के लिए लखनऊ के मलिहाबाद रवाना हो गए हैं। 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबाउंड्री तोड़ घर में घुसे बदमाश, लाखों के गहने और नकदी लेकर हुए फरार
Next articleसंदीप गौतम हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।