Home आवाज़ न्यूज़ संदीप गौतम हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण

संदीप गौतम हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, प्रेम बना मौत का कारण

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित अभियुक्त दीपक भार्गव, अभिषेक गौतम, अखिलेश गौतम उर्फ मंजय, अमन उर्फ रेड्डी, नन्द किशोर उर्फ नन्दू तथा एक बाल अपचारी को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। सभी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
मृतक संदीप की बुआ सोनी गौतम ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब दो बजे एक युवती ने फोन कर संदीप को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
शुक्रवार सुबह परिवार के लोग घर के सामने स्थित विद्यालय पहुंचे तो गेट पर ताला बंद मिला। ताला खुलवाकर अंदर जाने पर संदीप का शव पाइप से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि संदीप गांव की एक युवती से बातचीत करता था, जिससे युवती के परिजन नाराज रहते थे। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले भी आरोपितों ने रास्ते में रोककर संदीप की पिटाई की थी। घटना के समय मृतक के माता-पिता मध्य प्रदेश में थे।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur news जौनपुर में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार; चार बाइक समेत लाखों का सामान बरामद

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर के व्यक्ति का मलिहाबाद में मिला शव,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Next articleJaunpur News शादी की खुशियों के बीच मातम, ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।