Home आवाज़ न्यूज़ ग्रेटर निकोबार परियोजना सबसे बड़ा घोटाला ,आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़ा...

ग्रेटर निकोबार परियोजना सबसे बड़ा घोटाला ,आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध : राहुल गांधी

0
🔊 खबर सुनें

राहुल गांधी ने ग्रेटर निकोबार परियोजना की आलोचना करते हुए इसे “सबसे बड़े घोटालों और सबसे जघन्य अपराधों में से एक” और “विकास की भाषा में लिपटा विनाश” करार दिया। उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान निकोबार समुदाय के सदस्यों से मुलाकात के बाद यह बात कही। ग्रेटर निकोबार को “असाधारण जंगलों” के रूप में वर्णित करते हुए गांधी ने कहा कि यहाँ के पेड़ इतने पुराने हैं कि उन्हें उगने में कई पीढ़ियाँ लग गई हैं। उन्होंने कहा इस द्वीप के लोग चाहे आदिवासी समुदाय हों या यहाँ बसे हुए उनसे उनका हक छीना जा रहा है।

इस विशाल अवसंरचना परियोजना की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सरकार इसे ‘परियोजना’ कहती है,मैंने जो देखा है, वह परियोजना नहीं है। ये लाखों पेड़ हैं जिन्हें कुल्हाड़ी से काटा जाना है ये 160 वर्ग किलोमीटर का वर्षावन है जो नष्ट होने की कगार पर है। ये वे समुदाय हैं जिनकी अनदेखी की गई है और जिनके घर छीन लिए गए हैं, उन्होंने आगे कहा, “यह विकास नहीं है यह विकास की भाषा में लिपटा हुआ विनाश है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वहां वन अधिकार अधिनियम लागू नहीं किया जा रहा है और बसने वालों और आदिवासियों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

The post ग्रेटर निकोबार परियोजना सबसे बड़ा घोटाला ,आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध : राहुल गांधी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रंप ने गतिरोध के बीच ईरान को नई चेतावनी देते हुए बंदूक के साथ तस्वीर पोस्ट की
Next articleममता बनर्जी ने सीआरपीएफ और पर्यवेक्षकों पर ‘लोगों की पिटाई’ का आरोप लगाया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।