जौनपुर | 9 मई 2025 (आवाज़ न्यूज़)
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के फैज़ाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की पानी भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार वैश (48 वर्ष), निवासी बड़ा गांव के रूप में हुई है।
गड्ढे में गिरा बाइक सवार, समय से नहीं मिला उपचार
सूत्रों के अनुसार देवेंद्र कुमार शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से शाहगंज की ओर जा रहे थे। चकिया मोड़ के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी देर तक उसी हालत में पड़े रहे। यदि समय पर उपचार मिला होता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
खराब सड़कों और गड्ढों की अनदेखी बनी जानलेवा
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















