बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर लईक उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर जागीर के खेतों में पशु तस्करों को घेर लिया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में लईक घायल हो गया। वह भोजीपुरा के अलीनगर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से गोकशी के मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लिया और उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, चार कारतूस, पशु कटान के औजार, रस्सी और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की। दूसरा आरोपी सलीम उर्फ कालिया, भूडा गांव का निवासी, भागने में सफल रहा।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लईक के खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सात गोकशी और एक गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित है। मुठभेड़ में तस्करों की फायरिंग से दरोगा संजय सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार भी घायल हुए। सभी घायलों को भोजीपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
The post मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर लईक कालिया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, दो पुलिसकर्मी भी जख्मी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













