जौनपुर, करंजाकला ब्लॉक – संविधान निर्माता, बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर विकास खंड करंजाकला के ग्राम रामपुर दवन सिंह में विचार संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक न्याय के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
प्रमुख अतिथि और आयोजन की शुरुआत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी (मजदूर सभा) के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव श्री साहब लाल गौतम उपस्थित रहे। संचालन सूरज यादव सांवरिया और विजय प्रकाश ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।
बाबा साहब के विचारों पर जोर
मुख्य अतिथि श्री अमित यादव ने कहा कि –
“बाबा साहेब ने संविधान बनाकर शोषण, सामंतवाद, मनुवाद और प्रभुत्ववादी सोच पर रोक लगाई। इसलिए भाजपा जैसी ताकतें उनके विचारों से हमेशा असहज रही हैं और समय-समय पर अपमानजनक बयान देती रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि –
“पीडीए समाज बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ता रहेगा। भाजपा के अन्याय और असंवैधानिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।”
“संविधान हर कोर्ट व थाने में मनाया जाए बाबा साहब का जन्मदिन”
श्री यादव ने कहा कि –
“अगर जेल में जन्म लेने के कारण थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, तो संविधान निर्माता बाबा साहब का जन्मदिन हर कोर्ट, कचहरी और थाने में मनाया जाना चाहिए।”
आयोजकों और मौजूद गणमान्य लोगों का परिचय
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज गौतम और विशाल गौतम ने की।
ग्राम प्रधान मुलायम यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कपिलदेव यादव, सुशील यादव जिंड़ा, शनि, शुभम गौतम, विनोद सिंह (प्रबंधक), राहुल राज, सदानंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav








