Home जौनपुर Jaunpur News मछलीशहर भूमि विवाद में नया मोड़, पुलिस ने भूमि...

Jaunpur News मछलीशहर भूमि विवाद में नया मोड़, पुलिस ने भूमि विक्रेता को किया गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 Aawaz News 

मछलीशहर भूमि विवाद में नया मोड़, पुलिस ने भूमि विक्रेता को किया गिरफ्तार

जौनपुर

जौनपुर (मछलीशहर): बहुचर्चित मछलीशहर भूमि विवाद में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने मामले में शामिल भूमि विक्रेता कुलदीप मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल पहले से ही कई माह से जेल में बंद हैं।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविन्द यादव और सिपाही शशांक त्रिवेदी ने मुखबिर की विशेष सूचना पर शादीगंज निवासी कुलदीप मौर्य (55) पुत्र स्व. रामखेलावन मौर्य को मुगराबादशाहपुर तिराहा से रविवार दोपहर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 61(2), और 351(3) के तहत हुई है। इस भूमि विवाद मामले में कुल दर्जन भर आरोपी शामिल हैं, जिनमें चेयरमैन संजय जायसवाल पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल में हैं। वहीं, दो अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश (Arrest Stay) ले लिया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप मौर्य को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस केस में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में थी महिला
Next articleJaunpur News जौनपुर: गोदभराई में मायके गई विवाहिता और दुधमुंहे बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।