Home जौनपुर Jaunpur News: केराकत में कोतवाली प्रभारी ने साइकिल से किया गश्त, ग्रामीणों...

Jaunpur News: केराकत में कोतवाली प्रभारी ने साइकिल से किया गश्त, ग्रामीणों से किया संवाद

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: केराकत में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को स…

जौनपुर, 6 अप्रैल 2025 — केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने शनिवार को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से साइकिल गश्त की। उनके साथ हमराही विनोद यादव भी मौजूद रहे।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सरकी पुलिस चौकी के साथ-साथ सूरतपुर, पलिया, मुरकी, बंजारे, डेहरी, अकबरपुर, सुल्तानपुर और अमहित जैसे गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने सरकी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनता से नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

स्थानीय सहयोग से अपराधमुक्त क्षेत्र का लक्ष्य

प्रभारी अवनीश कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और सभी समस्याओं का समाधान गंभीरता से किया जाएगा।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और बेहतर पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: अटाला मस्जिद प्रकरण में कोर्ट ने विपक्षी को 2 जुलाई तक आपत्ति दाखिल करने का दिया समय
Next articleJaunpur News Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।