आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – जौनपुर
स्थान: नईगंज, जौनपुर | तारीख: 4 अप्रैल 2025
जौनपुर के नईगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में लापरवाही की हद पार हो गई। सड़क हादसे में घायल शुभम निषाद नामक युवक की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन उसे ICU में भर्ती दिखाकर इलाज का नाटक करता रहा।
मौत के तीन दिन बाद दी गई परिजनों को जानकारी
जफराबाद निवासी शुभम निषाद करीब 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, शुभम की मौत इलाज के दौरान तीन दिन पहले ही हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें गुमराह करते हुए बताया कि “वह ICU में है और अभी जीवित है।”
जब तीन दिन बाद परिजनों को मौत की सूचना दी गई, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
अस्पताल में हंगामा, शव देने से भी किया इनकार
मौत की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में परिजन, महिलाएं व पुरुष अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ शव देने से भी इनकार कर रहा था। इस पर परिजनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
यह मामला एक बार फिर जौनपुर के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन लापरवाही के ऐसे मामले सामने आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी पर सख्त कार्रवाई नहीं करता। अस्पतालों में न तो पर्याप्त सुविधाएं हैं, न ही नियमानुसार प्रबंधन, फिर भी मरीजों से भारी भरकम फीस वसूली जाती है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





