Home जौनपुर स्कॉर्पियो वाहन से कुचल कर जख्मी हुए वृद्ध की भी इलाज के...

स्कॉर्पियो वाहन से कुचल कर जख्मी हुए वृद्ध की भी इलाज के दौरान मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ





 
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की सुबह स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए एक और की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
इसी गांव में आपसी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया जिसमें एक सनकी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो से 7 लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की उसी समय मौत हो गई थी वहीं सात से अधिक लोग घायल हो गयें हैं। अब तीसरी मौत इलाज के दौरान एक वृद्ध की भी हो गई।
परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे राजदेव यादव ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर उनके परिजन श्रवण यादव ने बताया कि राजदेव, मृतक अमित यादव के दादा थें। हादसे में तीन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास सड़क किनारे जमीन विवाद सुलझाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान एक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से वहां बैठे लोगों को रौंद दिया था।
हादसे में चाची इंदु यादव (40) पत्नी मनोज यादव और भतीजा अमित यादव (20) पुत्र श्रवण यादव की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleतेज़ गति कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Next articleमुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की डिग्री और हिंदी-उर्दू अनिवार्य, यूपी बना नया नियम लागू करने वाला पहला राज्य
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here