Home जौनपुर 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के लंबित मामलों...

21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के लंबित मामलों का होगा निस्तारण

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों में सुलह-समझौते से मिलेगा समाधान, वादकारियों से लाभ उठाने की अपील

जौनपुर। चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से न्यायालयों के चक्कर लगा रहे वादकारियों के लिए राहत की खबर है। जनपद न्यायालय परिसर में आगामी 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट), 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन में यह विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित मामलों के वादकारी न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने संबंधित वादकारियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराएं।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleफांसी के फंदे पर लटकती मिली मायके में रह रही महिला की लाश
Next articleइमरान हाशमी और जेनेलिया पहुंचे जौनपुर, देखने उमड़े युवा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here