Home जौनपुर महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने वाली महिला चोरों का...

महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने वाली महिला चोरों का गिरोह चढा पुलिस के हत्थे

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने छठ पूजा के दिन महिला के गले से सोने की चेन काटने वाली महिला गिरोह के मुख्य अभियुक्ता समेत चार महिला चोरनी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से नकदी रूपये भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही चौकी प्रभारी सरायपोख्ता आलोक त्रिपाठी अपने सहयोगी जवानों के साथ घटना का खुलासा करने में जुट गयें। बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि चेन काटने वाली महिला चोरों का गिरोह इस समय भंडारी स्टेशन के निकट शहाबुद्दीपुर में मौजूद है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्ता अंतिमा पुत्री गुड्डू, संगीता पत्नी गुड्डू और रौशनी निवासीगढ शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर और उनके साथ रही उषा देवी पत्नी राजमन निवासी अतरडीहा थाना सरपतहां जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छठ पूजा के दिन पूनम शर्मा मोहल्ला नक्खास के गले से उड़ाई हुई चेन जिसे बेचकर बटवारा कर लिया गया था उसी का नकदी रूपया चौदाह हजार आठ सौ रूपये नकद बरामद कर चौकी प्रभारी ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़ी गई सभी महिलाओं का चालान न्यायलय भेज दिया।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की डिग्री और हिंदी-उर्दू अनिवार्य, यूपी बना नया नियम लागू करने वाला पहला राज्य
Next articleप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here