✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*21 नवंबर को तिलक और 24 नवंबर को होनी है शादी, 10 से 12 लाख के जेवरात समेत ढाई लाख रुपये नकद चोरी होने का अनुमान*
*जौनपुर*। बेटी की शादी की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे एक परिवार को चोरों ने बड़ा झटका दे दिया। शादी से चंद दिन पहले चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी, साड़ी-कपड़े और शादी का अन्य सामान पार कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव का है। बताया जा रहा है कि परिवार में 21 नवंबर को बेटी का तिलक और 24 नवंबर को शादी होनी तय है। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी गए सामान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात और लगभग ढाई लाख रुपये नकद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा शादी के लिए खरीदी गई साड़ियां, कपड़े और अन्य सामान भी गायब हैं।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां अचानक चिंता और परेशानी में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: केराकत में घर के पीछे से घुसे चोर, जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी







