Home आवाज़ न्यूज़ जलालपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का आरोपी, 63 पुड़िया में...

जलालपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का आरोपी, 63 पुड़िया में 513 ग्राम गांजा बरामद*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार
*63 पुड़िया में बरामद हुआ गांजा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे*

*जौनपुर।* अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 513 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा 63 पुड़िया में रखा गया था।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जलालपुर पुलिस टीम ने छतारी गांव स्थित हाईवे अंडरपास की पुलिया के पास से रणजीत सिंह उर्फ गप्पू निवासी टूसौरी, थाना केराकत को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63 पुड़िया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 513 ग्राम बताया गया है।
पुलिस ने इस मामले में थाना जलालपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, जालसाजी और गुंडागर्दी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल बबूल यादव और कांस्टेबल अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई*

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर: पूर्व विधायक बाबा दुबे की साइकिल यात्रा ने कर दी चुनावी सर गर्मी तेज
Next articleOpenAI का बड़ा कदम: 11 दिसंबर से बंद होंगे ChatGPT के पुराने वॉइस मोड, अब ‘Live Voice Mode’ से होगी इंसानों जैसी बातचीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here