Home आवाज़ न्यूज़ दीपावली पर बदलापुर में उमड़ी भारी भीड़, हर गली और नुक्कड़ पर...

दीपावली पर बदलापुर में उमड़ी भारी भीड़, हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस रही तैनात, आवागमन में हुई परेशानी

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बदलापुर, जौनपुर। दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को बदलापुर कस्बे में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार को लेकर बाजारों और गलियों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते लोगों की भीड़ और बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कस्बे की हर गली और नुक्कड़ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। इसके बावजूद गलियों में लोगों की इतनी अधिक भीड़ हो गई कि पैदल आने-जाने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर आवागमन बाधित होने जैसी स्थिति बन गई। लोगों को एक-दूसरे के बीच से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु रखने का प्रयास करते नजर आए।
दीपावली के अवसर पर बदलापुर कस्बे में चारों तरफ रौनक और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में दीपावली पर अग्निशमन विभाग हाई अलर्ट पर: शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां, 5 से 10 मिनट में पहुंचेगी मदद

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ में पेट्रोल पंप पर दबंगों का खौफनाक कारनामा: 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर सेल्समैन को कार से 500 मीटर तक घसीटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here