Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत,...

Jaunpur News जौनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

0
Jaunpur News जौनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

गौराबादशाहपुर और महराजगंज थाना क्षेत्रों में हुए हादसे; उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम

जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। दोनों घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

पहली घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की है। पिलखुआ गांव निवासी घनश्याम (35) पुत्र श्रीनाथ बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक से जा रहे थे। चोरसंड गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में घनश्याम और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान घनश्याम की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।

दूसरी घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के भोगीपुर गांव की है। यहां के निवासी विकास निषाद (26) पुत्र लल्लू निषाद गुरुवार दोपहर बाइक से बदलापुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में करीब चार घंटे तक चले उपचार के बाद विकास की मौत हो गई।

दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : टीडी कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिख…
Next articleJaunpur News जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत; तीन गंभीर घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here