Home आवाज़ न्यूज़ मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: 77 आवास सील, 3 को...

मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: 77 आवास सील, 3 को दिया गया समय

0
🔊 खबर सुनें

मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के निकट अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एमडीडीए, पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान एमडीडीए की टीम ने 77 आवासों को सील कर दिया। पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि तीन अन्य आवासों के मालिकों को दस्तावेज जमा करने और स्थिति स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय के बाद इनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

The post मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: 77 आवास सील, 3 को दिया गया समय appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articlePM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’
Next articleजौनपुर: आजाद बिंद हत्याकांड में नया मोड़, नामजद आरोपियों के परिजन कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।