Home आवाज़ न्यूज़ बबुरा में माता रानी के पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,...

बबुरा में माता रानी के पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य झांकी का हुआ आयोजन* *

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बबुरा। बाल दुर्गा पूजा समिति, बबुरा की ओर से शनिवार की रात्रि 9 बजे माता रानी के पंडाल में भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के दर्शन करने और झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी का दरबार भक्तों से भरा रहा और पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

बाल दुर्गा पूजा समिति ने समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में *पंडाल के अध्यक्ष हीरालाल खरवार* सहित झांकी के निरीक्षक एवं *अध्यक्ष अश्वनी सिंह (मोनू), अमित शर्मा, सुमित शर्मा, नितेश शर्मा, हरि ओम शर्मा, अवनीश खरवार,शुभम शर्मा* एवं माता रानी के समस्त भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए *पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त करता रहा,* ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें।

बाल दुर्गा पूजा समिति, बबुरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदर्दनाक हादसा: विंध्याचल से लौट रहे दोस्तों पर काल बनकर आया ट्रक, सेल्फी लेते वक्त 4 की मौ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here