Home आवाज़ न्यूज़ धौरहरा – लखीमपुर से चार बार विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी का...

धौरहरा – लखीमपुर से चार बार विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी का निधन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

धौरहरा – लखीमपुर (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)|उत्तर प्रदेश में लखीमपुर-खीरी जिले के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्री बाला प्रसाद अवस्थी का शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। श्री बाला प्रसाद अवस्थी की पहचान एक अनुभवी और प्रभावशाली राजनीतिज्ञ के रूप में थी। श्री अवस्थी अपने राजनीतिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। श्री बाला प्रसाद अवस्थी का जन्म 20 जून सन् 1950 को धौरहरा तहसील अंतर्गत रायपुर बेल्तुआ गांव में हुआ था। श्री अवस्थी स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की थी। श्री बाला प्रसाद अवस्थी अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी और वर्ष 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण वर्ष 1993 में उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री बाला प्रसाद अवस्थी वर्ष 2005 में बसपा में शामिल हो गए और बसपा के टिकट से सन् 2007 एवं 2012 में विधायक निर्वाचित हुए, श्री अवस्थी एक बार फिर वर्ष 2017 में बसपा छोड़ कर भाजपा में लौटे और चौथी बार भाजपा के टिकट से विधायक निर्वाचित हुए।
श्री बाला प्रसाद अवस्थी की पहचान जनपद के प्रभाव शाली ब्राह्मण नेताओं में होती थी। श्री अवस्थी का लंबे राजनीतिक अनुभव के कारण लखीमपुर जिले में खास
प्रभाव माना जाता था। श्री बाला प्रसाद अवस्थी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं और श्री अवस्थी के निधन से परिवार के साथ – साथ समर्थकों एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*बड़ागांव में मां शीतला के प्रांगण में गूंजे भक्ति गीत, भव्य जागरण में झूम उठे श्रद्धालु*
Next articleभाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी सीने में संक्रमण के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here