Home आवाज़ न्यूज़ आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरेआम गोली मारकर आरोपी...

आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरेआम गोली मारकर आरोपी फरार

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई।

गोली चलने की तेज आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गोली युवक की बांह में लगी है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटवा गांव के रहने वाले प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे गांव में ही मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी दुश्मनी के चलते गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली प्रमोद की बांह को चीरती हुई निकल गई।

घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और फरार आरोपी समीर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

The post आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरेआम गोली मारकर आरोपी फरार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकासगंज में खौफनाक वारदात: पैसों और जेवर के लालच में प्रेमी ने रेता प्रेमिका का गला, मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश
Next articleब्रेकिंग न्यूज़: बैंक मैनेजर ने खुद को मारी गोली : कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।