जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद जौनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता ने अपने पति के गायब होने का आरोप उसके ही परिजनों पर लगाया है। पीड़िता कुसुम सोनकर (निवासी ग्राम सखैला, गौराबादशाहपुर) ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।मंदिर में हुई थी दूसरी शादी, किराए के मकान में रहता था जोड़ापीड़िता के अनुसार, उसकी दूसरी शादी अंकित सोनकर के साथ 29 जुलाई 2026 को परिजनों की मौजूदगी में एक मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी के बाद दोनों जौनपुर के भंडारी स्टेशन (पानी टंकी के सामने) के पास किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
ससुराल पक्ष पर साजिश और धमकी देने का आरोप पीड़िता कुसुम का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति का परिवार खुश नहीं था और उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने कथित तौर पर पहले ही सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे और धमकी दी थी कि फर्जी सुलहनामा तैयार कर लेंगे ताकि गायब करने पर कोई कार्रवाई न हो सके। इससे पहले भी शादी के तीसरे दिन पति के मामा (अंतिम सोनकर) उसे जबरन उठा ले गए थे, जिसे पुलिस में शिकायत के बाद वापस लाया गया था।11 सितंबर से गायब है पति, अनहोनी की आशंकापीड़िता ने आशंका जताई है कि 11 सितंबर 2026 की शाम लगभग 6 बजे उसके पति अंकित सोनकर को उसके पिता (रविंद्र सोनकर), माता (गुड़िया देवी), भाइयों (सचिन व मोनू), जीजा (राकेश) तथा मामा (अंतिम सोनकर) द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गायब कर दिया गया है।पीड़िता का कहना है कि उसने कोतवाली व भंडारी चौकी में दरख्वास्त दी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच, फर्जी नोटरी/समझौते के रजिस्टर की जांच और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
शादी के डेढ़ महीने बाद पति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, पीड़िता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया गंभीर आरोप*
🔊 खबर सुनें





