✍️ Nagendra Mali
बदलापुर/प्रतापगढ़। जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र स्थित धर्मा अस्पताल के संचालक पंकज तिगुनाइत के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने संचालक पर ब्लैकमेल करने, निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह धर्मा अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। उसका आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने उससे संपर्क किया और बाद में विश्वास का लाभ उठाकर शारीरिक शोषण किया । महिला का कहना है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो अपने पास रख लिए तथा उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार अनैतिक दबाव बना रहा ।
शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद भी आरोपी द्वारा कथित रूप से उसे परेशान किया जाता रहा। महिला का आरोप है कि 11 जून 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा, अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी और पट्टी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
पट्टी कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर











