Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: भैंस को तालाब से निकालने उतरे 68 वर्षीय वृद्ध...

Jaunpur News जौनपुर: भैंस को तालाब से निकालने उतरे 68 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत

0
1001708084
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

मलूकपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह (68) की भैंस सोमवार को तालाब में चली गई थी। भैंस को बाहर निकालने के लिए वह तालाब में उतर गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

वृद्ध को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। दयाशंकर सिंह की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक और घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त
Next articleJaunpur News वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी टेलर गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।