Home जौनपुर Jaunpur News अवधेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री; दीवानी अधिवक्ता...

Jaunpur News अवधेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री; दीवानी अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

0
1001703065
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अध्यक्ष पद के मुकाबले में अवधेश सिंह ने 1276 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र उपाध्याय को 120 मतों के अंतर से पराजित किया।

वहीं मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह ने शानदार जीत हासिल करते हुए 832 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णकांत तिवारी को 304 मतों के अंतर से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर शरदेंदु चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अजय कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद के चुनाव में शैलेश कुमार मिश्रा ने 571 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वेश चंद्र मौर्य को 57 मतों से पराजित किया।

उपमंत्री के दो पदों पर अश्विनी कुमार मिश्रा और अजीत कुमार यादव विजयी घोषित किए गए। वहीं लेखा निरीक्षक पद पर महेश कुमार दुबे ने जीत दर्ज की।

कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए हुई मतगणना में मोहिता मिश्रा ने सर्वाधिक 1363 मत प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उनके अलावा अजीत कुमार यादव, किरन सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, विनोद कुमार पटेल और सत्येंद्र कुमार चौहान ने भी जीत हासिल की।

मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई दी। इसके बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं ने संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद जताई है

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: बेटी की शादी से पहले घर में चोरी, गहने और नकदी ले गए चोर; दो के खिलाफ केस
Next articleजौनपुर :विशाल यादव हत्याकांड के बाद सड़क जाम और हिंसा पर पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।