Home जौनपुर लेखपाल साथी से दुर्व्यवहार मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, लेखपाल संघ ने...

लेखपाल साथी से दुर्व्यवहार मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, लेखपाल संघ ने खत्म किया विरोध*

0
1000535355-1
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। तहसील सदर में तैनात लेखपाल हिमांशु यादव के साथ पुलिसकर्मियों एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई होने के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपना प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की है। संघ के जिला पदाधिकारियों के अनुसार, मामले को लेकर 11 सितंबर को जिलाधिकारी को विरोध पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी।संघ के मुताबिक, 12 सितंबर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा जिला कार्यकारिणी को अवगत कराया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव तथा कांस्टेबल विनीत यादव को निलंबित कर दिया गया है।
कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद लेखपाल संघ ने संतोष व्यक्त करते हुए पूर्व प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम समाप्त कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह और जिला मंत्री धनश्याम पटेल ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के संरक्षण में जनपद के लेखपाल स्वयं को सुरक्षित और संरक्षित महसूस कर रहे हैं इसी क्रम में तहसील शाहगंज लेखपाल संघ ने भी जिला संगठन के निर्देश पर 11 सितंबर को दिए गए कार्यक्रम को समाप्त करने की सूचना उपजिलाधिकारी/तहसीलदार शाहगंज को दी।लेखपाल संघ ने कार्रवाई को लेकर प्रशासन का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में इसी तरह त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleब्रिक्स सम्मेलन:चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका पर ईरान युद्ध को लेकर निशाना साधा
Next articleJaunpur news विशाल यादव हत्याकांड के बाद बवाल पर पुलिस का शिकंजा, 8 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here