Home जौनपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से भड़का लेखपाल संघ, शाहगंज में आंदोलन का...

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से भड़का लेखपाल संघ, शाहगंज में आंदोलन का ऐलान एवं धरना, 14 से कार्य बहिष्कार

0
1000534377-1
🔊 खबर सुनें

शाहगंज, जौनपुर। सदर तहसील जौनपुर में तैनात लेखपाल हिमांशु यादव के साथ अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोलते हुए शाहगंज तहसील में आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर आंदोलन की पूरी रूपरेखा से अवगत कराया गया है।
संघ के तहसील मंत्री विवेक सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिलामंत्री के निर्देश पर 12 सितंबर को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान शाहगंज तहसील के सभी लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।इसके बाद 14 और 15 सितंबर को लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे और तहसील मुख्यालय पर धरना जारी रखेंगे। संघ ने आगे चेतावनी दी है कि 16 सितंबर से जिला मुख्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा। यह धरना अपराध शाखा की टीम के खिलाफ कार्रवाई होने तक जारी रखने की बात कही गई है।लेखपाल संघ के इस ऐलान से प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है। यदि आंदोलन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ता है तो राजस्व विभाग से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। संघ ने अपने साथी लेखपाल के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को गंभीर बताते हुए संबंधित टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेहरादून में दंपति पर हमले और यातना के आरोपों के संबंध में अदालत ने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया
Next articleब्रिक्स सम्मेलन: पुतिन और शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की तस्वीर ब्रिक्स के वैश्विक दक्षिण की ओर बढ़ते कदम के लिए एक सशक्त संदेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here