🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। बदलापुर स्थित बैंकों की शाखाओं में शुक्रवार को को भी नहीं हुआ कार्य। यूनियन के सदस्य ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के समान बोनस और सप्ताह में 5दिन काम करने की मांग यूनियन द्वारा उठाई गई है।इसी मांग को लेकर शुक्रवार को सभी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल रखा जिसके चलते बैंकों के ताले बंद रहे । उक्त मांग काफी दिन से चल रही है। शुक्रवार को नगर की बैंकों की शाखाओं में ताला लटकता रहा।अपने काम से आए ग्राहक निराश होकर शाखा तक आने के बाद वापस लौट गए।अब बैंक की शाखा में सोमवार को कामकाज होगा।









