Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुराचार का आरोप, अज्ञात आरोपियों...

जौनपुर में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुराचार का आरोप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
1001694520
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुराचार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

पीड़िता की मां के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे किशोरी ने पेट में दर्द होने की बात कही और घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित शौचालय के लिए गई थी। आरोप है कि शौचालय से बाहर निकलते ही पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पास स्थित मकई के खेत की ओर खींच ले गए।

परिजनों का आरोप है कि खेत में किशोरी की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। बताया गया कि किशोरी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद खुल गई। मां जब घटनास्थल की ओर पहुंची तो आरोपी किशोरी को खेत के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद परिजनों को तहरीर देने के लिए सरायख्वाजा थाने भेजा गया।

बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे परिजन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की है।

सीओ सदर के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। वहीं थाना पुलिस की दो टीमें भी आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हैं।

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी , ओपीडी सेवाएं बंद
Next articleनितिन नबीन, सीएम धामी ने हल्द्वानी में विस्तारित राज्य कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।