Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : महीनों से खराब पड़ी सीटी स्केन और अल्ट्रासाउंड की मशीन,...

जौनपुर : महीनों से खराब पड़ी सीटी स्केन और अल्ट्रासाउंड की मशीन, खामियाजा भूगत रहे मरीज

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहा है जिले का स्वास्थ्य महकमा जिसमें जिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड विभाग और जफराबाद थाना क्षेत्र के खास हौज में स्थित सीटी स्केन विभाग। मामला कुछ इस प्रकार से प्रकाश में आया है कि सीटी स्केन मशीन लगभग एक माह से उपर खराब होने के कारण आए दिन मरीजों को जिला चिकित्सालय समेत जनपद के अन्य स्थानों से सरकारी चिकित्सकों द्वारा सीटी स्केन लिखा जाता है लेकिन जब मरीज सीटी स्केन कराने पहुंचता है तो वहां जाकर पता चलता है कि यह मशीन काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ता है। इलाज कराना भी जरूरी होता है इस लिए वह कहीं निजी स्थानों पर जाकर नि शुल्क होने वाले सीटी स्केन को अच्छी खासी रकम देकर कराना पड़ता है। इस तरह से गरीब तबके के लोगों को इलाज कराने में काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से खराब पड़ी सीटी स्केन मशीन के बारे में संबंधित अधिकारी भी चुप्पी साधे पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं जिला चिकित्सालय में स्थ्ति चिकित्सकों द्वारा जिनका अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है। उन्हें अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक द्वारा फोन नंबर नोट कर यह बताया जाता है कि जब फोन जाएगा तब आकर अल्ट्रासाउंड करवा लेना। अब सवाल इस बात का उठता है कि ऐसी स्थ्तिी में मरीज बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हो जाता है। इस तरह की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleजौनपुर: खुटहन के पनौली गांव में दिनदहाड़े महिला की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Next articleसत्य निकेतन पीजी मामले में दिल्ली सरकार, एमसीडी और डीयू को हाई कोर्ट ने नोटिस दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here