Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक का निरीक्षण,...

Jaunpur News जौनपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक का निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना

0
1001679132
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक सुश्री आराधना पटनायक ने 3 सितंबर 2026 को जनपद जौनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर-रेहटी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्दाहा का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

मिशन निदेशक ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी सेवाओं, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, लैब एवं औषधि भंडार का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका भी दुरुस्त मिली। दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में पाई गई तथा मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था सुचारू मिली।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्दाहा में हेल्थ एंड वेलनेस से संबंधित सभी 12 प्रकार की सेवाएं सक्रिय रूप से संचालित मिलीं। टेलीमेडिसिन एवं एनसीडी स्क्रीनिंग की व्यवस्था को भी सराहनीय पाया गया।

प्रसव कक्ष एवं नवजात शिशु देखभाल इकाई की व्यवस्थाएं भी उच्च मानकों के अनुरूप मिलीं। व्यवस्थाओं से संतुष्ट मिशन निदेशक ने दोनों केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जिस निष्ठा और समर्पण से संचालित किया जा रहा है, वह अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।

निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक ने मरीजों एवं आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

कार्यक्रम से पूर्व बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर अधीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सुश्री आराधना पटनायक का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ. गंगाराम गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), स्वास्थ्य अधीक्षक बदलापुर अरविन्द कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर कांग्रेस 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च निकालेगी
Next articleजम्मू और कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।