Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News रामपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग...

Jaunpur News रामपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार

0
1001650214
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2026 में वांछित चल रहे जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लुलई सिंह निवासी निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा को सोमवार 24 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि आरोपी सर्राफा दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर चेकिंग करने के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल विशारद चौरसिया और महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद शामिल रहीं।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंजीव कपूर की आसान रेसिपी: बादाम के दूध से बनाएं वेगन फिरनी, रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट
Next articleयोगी सरकार ने एक बड़े फैसले में 60 वर्ष की अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा को मंजूरी दी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।